फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu : Chargesheet dismissed against first wife of former SSP of Budgam

Jammu kashmir News : बडगाम के पूर्व एसएसपी की पहली पत्नी के खिलाफ चार्जशीट खारिज

Sat, 03 Sep 2022 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 02:10 AM IST
सार

Jammu : कोर्ट ने कहा कि इस मामले में यह स्पष्ट है कि वरिष्ठ अफसर ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपनी पहली पत्नी के खिलाफ फर्जी आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। यह सब बदले की भावना से किया गया, जिसके चलते चार्जशीट को खारिज किया जाता है।

विज्ञापन
Jammu : Chargesheet dismissed against first wife of former SSP of Budgam
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

बडगाम जिले के पूर्व एसएसपी की पहली पत्नी पर दर्ज आपराधिक मामले की चार्जशीट को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में यह स्पष्ट है कि वरिष्ठ अफसर ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपनी पहली पत्नी के खिलाफ फर्जी आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। यह सब बदले की भावना से किया गया, जिसके चलते चार्जशीट को खारिज किया जाता है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार महिला पर 26 जुलाई 2015 को गालीगलौज करने और सुरक्षा कॉर्डन को तोड़कर पुलिस के वरिष्ठ अफसर के घर अनधिकृत रूप से दाखिल होने के आरोप पर बडगाम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। रणबीर पीनल कोड (आरपीसी) की धारा 447-ए और 353 के तहत मामला दर्ज कर बडगाम चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पाया कि पुलिस अधिकारी और आरोपी महिला की 14 जून 2001 को शादी हुई थी। दोनों के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। महिला का कहना था कि उसके पति ने बिना उसकी सहमति के दूसरी शादी कर ली। हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय धर ने कहा कि इस मामले की विवेचना से स्पष्ट है कि रसूखदार अफसर ने बदले की भावना से मामला दर्ज करवाया। तत्कालीन एसएसपी और पहली पत्नी में दीवानी मामला चल रहा है, जिसका कोई नतीजा न निकलने पर एसएसपी ने आपराधिक मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर आने का कानूनी हक तो कैसे रोक सकती है पुलिस
कोर्ट ने कहा कि महिला के पास एसएसपी के घर आने-जाने और रहने का कानूनी हक है। सिविल कोर्ट ने 24 जुलाई 2015 को बाकायदा आदेश जारी कर महिला को घर पर आने-जाने व रहने में किसी तरह की रोक टोक न करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में किसी पुलिस कर्मी के पास महिला को उसके अधिकार से वंचित करने का हक नहीं है। महिला का उस घर में दाखिल होना अनधिकृत प्रवेश (ट्रेसपास) नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed