{"_id":"6a9f268d25195a85f4060210","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1006644-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के युवाओं में काफी प्रतिभा, फिल्म महोत्सव से मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के युवाओं में काफी प्रतिभा, फिल्म महोत्सव से मिला मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का सोमवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर देश-विदेश के जाने-माने फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और सिनेमा प्रेमियों के साथ-साथ घाटी और जम्मू संभाग के स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उद्घाटन समारोह में शामिल युवा कलाकारों ने इस आयोजन को जम्मू-कश्मीर की युवा प्रतिभाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। बातचीत के दौरान एक युवा कलाकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन पहले यहां के युवाओं को अपने हुनर को दिखाने और बड़े फिल्मकारों तक पहुंचने के लिए मुंबई या दिल्ली का रुख करना पड़ता था। अब इस तरह के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का स्थानीय स्तर पर आयोजन होने से युवाओं को अपनी ही सरजमीं पर एक बेहतरीन मंच मिल रहा है।
कलाकार फातिमा सना शेख ने कहा कि उनकी मां कश्मीर से हैं, इसलिए यहां आकर उन्हें बिल्कुल घर जैसा महसूस हो रहा है। वे बहुत सालों बाद कश्मीर आई हैं। यहां कदम रखते ही बचपन की यादें ताजा हो गईं। यह फेस्टिवल बेहद खास है। इसमें करीब 80 देशों से फिल्में आई हैं। सांस्कृतिक और सिनेमा से जुड़े ऐसे आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का सबसे बेहतरीन जरिया हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सिनेमा पर जोर देते हुए फातिमा ने कहा कि अब तक लोग कश्मीर को बाहर के नजरिए से देखते आए हैं, जबकि क्षेत्रीय सिनेमा यहां की बारीकियों और अंदरूनी सच्चाइयों को सामने लाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल से विदेशी फिल्म मेकर्स भी आकर्षित होंगे। वे सिर्फ खूबसूरत लोकेशंस ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों और उनकी कहानियों को भी पर्दे पर उतारेंगे।