{"_id":"69f87cc17b564a3b7009840d","slug":"jammu-and-kashmir-chief-minister-omar-abdullah-reviewed-the-functioning-of-various-departments-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर सचिवालय पहुंचते ही एक्शन में सीएम: समय पर काम और बेहतर तालमेल के दिए निर्देश, बेहतर समन्वय पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर सचिवालय पहुंचते ही एक्शन में सीएम: समय पर काम और बेहतर तालमेल के दिए निर्देश, बेहतर समन्वय पर फोकस
Mon, 04 May 2026 04:32 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 04 May 2026 04:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा कर समय पर कार्य पूरा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में दरबार मूव के पहले दिन सिविल सचिवालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन
दरबार मूव के तहत सिविल सचिवालय के श्रीनगर में दोबारा खुलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों के कक्ष, अधिकारियों के कमरे, क्लेरिकल हॉल और नवनिर्मित पब्लिक वेटिंग एरिया का दौरा किया और कर्मचारियों व आम लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सार्वजनिक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुविधाओं में लगातार सुधार किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएं और जमीनी स्तर पर सरकार के फैसलों का प्रभावी ढंग से पालन हो। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने एस्टेट विभाग को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं और कार्यालयों के सुचारू संचालन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन