{"_id":"65ff21721d790c390500ef0d","slug":"j-k-jaish-e-mohammad-module-busted-in-srinagar-4-arrested-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; AK 56 और छह चीनी ग्रेनेड के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; AK 56 और छह चीनी ग्रेनेड के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Sun, 24 Mar 2024 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा बलों ने शनिवार को श्रीनगर में चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जब्त किये गये सामान में तीन मैगजीन के साथ एक एके 56 राइफल, 7.62 x 39 मिमी की 75 राउंड गोलियां, दो मैगजीन के साथ एक ग्लॉक पिस्तौल, 9 मिमी की 26 राउंड गोलियां और छह चीनी ग्रेनेड शामिल हैं।
विज्ञापन