{"_id":"587a4dd14f1c1b8327baa262","slug":"if-verification-of-the-student-s-academic-credentials","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का होगा वेरिफिकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का होगा वेरिफिकेशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में भारत विरोधी नारे की एटीएम पर्ची चिपकाने वाले छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्र पुलिस को मिल गए है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे संस्थान में प्रवेश लिया हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वेरिफिकेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
चार जनवरी को गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में भारत विरोधी नारों की एटीएम पर्ची चस्पा मिली थी। विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
एटीएम पर्ची की जांच में खाता जम्मू कश्मीर राज्य के किसी बैंक का निकला था, जबकि खाताधारक गढ़वाल विवि से संबद्ध देहरादून स्थित किसी संस्थान के छात्र का है। पुलिस पर्ची ने हैंड राइटिंग के मिलान के लिए संस्थान से आरोपी छात्र की कापियां और अन्य दस्तावेेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
अब पुलिस जांच छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों पर केंद्रित हो गई है। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।