{"_id":"64c7461e488e441ad40909f7","slug":"ied-found-in-pattan-baramulla-on-srinagar-baramulla-highway-at-zangam-flyover-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
Mon, 31 Jul 2023 12:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:18 PM IST
सार
बारामुला के पट्टन इलाके में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर जांगम फ्लाईओवर पर संदिग्ध बैग मिला। जांच में इसमें आईईडी पाया गया।
विज्ञापन
IED Found in Pattan
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के पट्टन इलाके में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर जांगम फ्लाईओवर पर संदिग्ध बैग मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के चलते मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए निलंबित किया गया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
दस्ते ने संदिग्ध बैग की जांच की तो उसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ, जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | A team of police, 29RR and CRPF rushed to the spot after a suspicious bag was found on Srinagar National Highway in Baramullah following which the Bomb Disposal Squad has been called up to ascertain the object. On checking, it was found to be an IED which was diffused… pic.twitter.com/j6Yvrszmd6
— ANI (@ANI) July 31, 2023
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- J&K: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अरनिया सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठिये को किया ढेर
ये भी पढ़ें- जम्मू: बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की दूसरी बैठक आज, हाईकोर्ट को शिफ्ट करने पर फिर होगी हंगामेदार चर्चा