{"_id":"d998b85be95d841eee9036be0250cbb6","slug":"gun-snatched-terror-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक छीनकर आतंकी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक छीनकर आतंकी फरार
श्रीनगर/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल लेकर आतंकी फरार हो गया। घटना जिला अस्पताल पुलवामा की है, जहां पुलिस का जवान गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। फरार आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को आतंकियों ने अस्पताल में गार्ड ड्यूटी पर तैनात जवान की इंसास आटोमेटिक राइफल छीन ली और फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया ताकि फरार आतंकियों को पकड़ा जा सके। तैनात पुलिसकर्मी का नाम मेहर मसूद (बेल्ट नंबर 1348) है।
विज्ञापन