{"_id":"65db192d056e7f8e6f09a0d7","slug":"gulmarg-japanese-skiers-said-time-has-come-to-end-negative-travel-advice-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग: जापानी स्कीयर्स ने कहा- नकारात्मक यात्रा सलाह को खत्म करने का समय आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग: जापानी स्कीयर्स ने कहा- नकारात्मक यात्रा सलाह को खत्म करने का समय आ गया
Sun, 25 Feb 2024 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 25 Feb 2024 04:10 PM IST
सार
जापान स्कीयर्स के एक दल ने कहा कि गुलमर्ग प्रकृति की एक अनोखी देन है। जापान के स्कीयर यामामोटो ने कहा, ढलानों की ऊंचाई, बर्फ जमा होना, ट्रैक और विशाल अल्पाइन पेड़ स्वर्ग का अहसास कराते हैं।
विज्ञापन
गुलमर्ग विंटर गेम्स
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलमर्ग में बर्फ से ढके मैदानों और ढलानें विदेशी मेहमानों को आकर्षित कर रही हैं। यहां पहुंचे जापान स्कीयर्स के एक दल ने कहा कि गुलमर्ग प्रकृति की एक अनोखी देन है। जापान के स्कीयर यामामोटो ने कहा, ढलानों की ऊंचाई, बर्फ जमा होना, ट्रैक और विशाल अल्पाइन पेड़ स्वर्ग का अहसास कराते हैं।
विज्ञापन
हालांकि ट्रैक में और सुधार करने और पर्यटकों के लिए अधिक बुनियादी ढांचे के निर्माण की गुंजाइश है। उन्होंने कहा, इस स्थान को दुनिया भर से पर्यटकों की मेजबानी के लिए अधिक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। स्कीइंग एक ऐसी चीज है जो यहां गति पकड़ रही है और हम इसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूरोपीय देशों द्वारा अपने नागरिकों को कश्मीर जाने से रोकने वाली
नकारात्मक यात्रा सलाह के बारे में पूछे जाने पर जापानी स्कीयर ने कहा कि दुनिया एक परिवार है। नकारात्मक यात्रा सलाह को अब दूर किया जाना चाहिए और दुनिया भर से लोगों को बर्फ का आनंद लेने के लिए कश्मीर व गुलमर्ग का दौरा करना चाहिए।
विज्ञापन
एक अन्य स्कीयर इसोमो ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों में न्यूजीलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस की भी यात्रा की है। मैं वास्तव में गुलमर्ग की सुंदरता से प्रभावित हुआ हूं। यह मेरी कश्मीर की पहली यात्रा है। मैं जापान में अपने दोस्तों से कहूंगा कि वे बड़ी संख्या में कश्मीर आएं। यह एक सुरक्षित जगह है और खूबसूरत भी।
जापानी स्कीयर, हारुतो के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार को विदेशी पर्यटकों के लिए अधिक होटल और गेस्ट हाउस स्थापित करने की आवश्यकता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 55,000 विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया। इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में प्रशासन की नजर 2.50 करोड़ पर्यटकों के आगमन पर है।