फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ganderbal: 108 ambulance staff successful conduct delivery in an ambulance

जम्मू कश्मीर: गांदरबल में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, स्टाफ ने कराया सफल प्रसव

Tue, 09 Jan 2024 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

गांदरबल जिले में 108 एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा एंबुलेंस में सफल प्रसव कर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। मां और नवजात दोनों को पीएचसी लार में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
Ganderbal: 108 ambulance staff successful conduct delivery in an ambulance
गांदरबल में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में 108 एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा एंबुलेंस में सफल प्रसव कर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। 108 एम्बुलेंस सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 108 एम्बुलेंस स्टाफ के सराहनीय प्रयासों से एम्बुलेंस में सफल प्रसव का एक और उल्लेखनीय उदाहरण है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहमीना बानो (उम्र 35 वर्ष) को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दर्द होने पर 108 एमएमसी वटलर की टीम द्वारा सहायता प्रदान की गई। संकटपूर्ण कॉल प्राप्त होने पर 108 नियंत्रण कक्ष ने तुरंत वलिवार ब्लॉक लार जिला गांदरबल में घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस भेजी। आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन खलील उल रहमान ने आगमन पर रोगी की स्थिति और महत्वपूर्ण संकेतों का कुशलतापूर्वक आकलन किया।
विज्ञापन


खलील ने विशेषज्ञ सलाह के लिए डॉ. निर्मोलक सिंह से संपर्क किया। आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन ने सुबह करीब साढ़े ने बजे सीमेंट फैक्ट्री के पास एम्बुलेंस के अंदर कुशलतापूर्वक प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों को पीएचसी लार में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed