{"_id":"69d74a38f65f37a4a70a1948","slug":"five-individuals-including-two-pakistani-terrorists-sent-to-police-custody-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: 16 साल से फरार आतंकी हुरैरा गिरफ्तार, दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: 16 साल से फरार आतंकी हुरैरा गिरफ्तार, दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत पांच हिरासत में
Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
सार
लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकियों और तीन स्थानीय मददगारों को श्रीनगर में गिरफ्तार कर अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच में एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां इनके नेटवर्क व ठिकानों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकियों और उनके तीन स्थानीय मददगारों को बुधवार को स्थानीय अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इन पांचों की गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय लश्कर मॉड्यूल सामने आया है। इस मॉड्यूल का नेतृत्व पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा कर रहा था जो 16 साल से फरार था। उसने जम्मू-कश्मीर के बाहर भी अपने ठिकाने बना लिए थे।
विज्ञापन
हुरैरा को एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब और श्रीनगर के तीन निवासियों मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि इन पांचों को श्रीनगर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के लिए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है ताकि इन आतंकियों के अन्य साथियों, ठिकानों और अंतरराज्यीय संपर्कों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन