फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   First cargo parcel train from Kashmir valley to Delhi flagged off

Kashmiri Apple: घाटी के फल अब सीधे दिल्ली बाजार में, कश्मीर से पहली कार्गो ट्रेन रवाना, एलजी ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 15 Sep 2025 11:37 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 15 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए पहली कार्गो पार्सल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे किसानों को फलों की सस्ती और तेज ढुलाई की सुविधा मिलेगी। यह सेवा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की स्थिति में भी घाटी की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद करेगी।

विज्ञापन
First cargo parcel train from Kashmir valley to Delhi flagged off
कश्मीर से दिल्ली तक पहली कार्गो पार्सल ट्रेन को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कश्मीर घाटी से दिल्ली के लिए पहली कार्गो पार्सल ट्रेन को श्रीनगर के नवगाम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन कश्मीर के किसानों और व्यापारियों को एक सस्ता और भरोसेमंद माध्यम देगी, जिससे फल जैसे नाशवंत उत्पाद सीधे दिल्ली के बाजारों तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं कि कश्मीर से कार्गो सेवा की शुरुआत की गई है। अब हर दिन 23 से 24 टन सेब और अन्य नाशवंत वस्तुएं दिल्ली पहुंचेंगी। इससे फलों की समय पर ढुलाई सुनिश्चित होगी और किसानों को उनका मेहनताना भी मिलेगा।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने बताया कि यह सेवा कश्मीर की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। अक्सर भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाता है, जिससे घाटी से बाहर माल भेजने में देरी होती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। अब रेलवे की इस नई पहल से ये समस्या काफी हद तक दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा से कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के बीच जुड़ाव और मजबूत होगा, और यहां के उत्पाद सस्ते दामों पर देश के कोनों तक पहुंच पाएंगे।

पिछले महीने और इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई दिनों तक बंद रहा, जिससे इस साल की बंपर सेब की फसल के खराब होने का खतरा मंडराने लगा था। ऐसे समय में यह कार्गो सेवा किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed