फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Uri two terrorists killed by army

Jammu Kashmir: उड़ी में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, एक का शव बरामद

Mon, 24 Jun 2024 03:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jun 2024 03:18 AM IST
सार

सुरक्षाबलों ने उड़ी के पास एक आतंकवादी मार गिराने में भी कामयाबी पाई है। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक को मार गिराया। ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Uri two terrorists killed by army
उड़ी में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए चलाए गए सुरक्षा बलों के ऑपरेशन बजरंग के तहत उड़ी सेक्टर में दो आतंकी मार गिराए गए। एक का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है।

दोनों आतंकी शनिवार को घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने उड़ी सेक्टर में ऑपरेशन बजरंग शुरू किया था।

विज्ञापन


सीमा पर संदिग्ध हरकत नजर आने पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को ललकारा। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। क्षेत्र में अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। सुरक्षाबल आतंकी की पहचान में जुटे हुए हैं। इससे पहले बीते बुधवार 21 जून को बालामुला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये दोनों तश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। 

कश्मीर में फिर आतंकवाद को जिंदा करने की साजिश रच रहा पाकिस्तान
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी उत्तरी कश्मीर में फिर से आतंकवाद को सक्रिय करने की साजिश रच रहा है। इस क्षेत्र में 2005 से 2015 तक आतंक फैला था। हालांकि 2019 में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक मुहिम के तहत बारामुला जिले को आतंकी मुक्त घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के विदेशी आतंकियों की संख्या अभी स्थानीय आतंकियों से ज्यादा है, लेकिन इनका सफाया किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर अर्धसैनिक बलों की 24 अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। जम्मू जिले को इस बार अर्धसैनिक बलों की 24 अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में पांच से छह अधिक हैं। पहली बार अमरनाथ यात्रा के रूट, यात्रियों के रुकने के स्थलों, लंगरों और अन्य जगहों पर तैनाती के अलावा अर्धसैनिक बल उन जगहों पर भी तैनात किए जा रहे हैं, जहां पर किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है।

कहां-कहां तैनाती
जम्मू में अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां पहुंच चुकी हैं, जिन्हें पुरानी मंडी, राम मंदिर, पीरखो मंदिर, भगवती नगर आधार शिविर में तैनात किया गया है। इसके अलावा पुरमंडल मोड़ से लेकर झज्जर कोटली तक पूरे हाईवे पर जवान भेजे गए हैं। इसमें कुंजवानी, गंग्याल, सिद्दड़ा, नगरोटा का इलाका शामिल है। अगले कुछ दिन में अन्य कंपनियां भी पहुंच जाएंगी। इन अतिरिक्त कंपनियों के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी लगाए जाएंगे। इन जगहों के अलावा पुलिस ने आरएस पुरा, सुचेतगढ़, अखनूर, परगवाल, ज्यौड़ियां, खौड़, अरनिया, अब्दुल्लियां, मीरां साहिब क्षेत्र में कुछ ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जिन्हें आतंकी निशाना बना सकते हैं। इन जगहों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इनमें आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ की कंपनियां शामिल हैं।

पूरे जम्मू जिले में 15 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे
कुल मिलाकर पूरे जम्मू जिले में अर्धसैनिक बलों और पुलिस को मिलाकर करीब 15 हजार सुरक्षाकर्मी अलग-अलग जगह पर तैनात किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 फीसदी अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि यात्रा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। कुछ संवेदनशील इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां पर विशेष सुरक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed