{"_id":"578a14fd4f1c1b6c2a13d99b","slug":"hizbul-threat-poster-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल ने पोस्टर लगाकर दी धमकी, 'सरकारी बैठकों से दूर रहे लोग'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिजबुल ने पोस्टर लगाकर दी धमकी, 'सरकारी बैठकों से दूर रहे लोग'
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 16 Jul 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर देखे गए। इसमें उन परिवारों के साथ सहानुभूति जताई गई है, जिनके बच्चे प्रदर्शनों के बीच फायरिंग में मारे गए।
विज्ञापन
इन पोस्टर में लोगों से कहा गया है कि वह सरकार की तरफ से इस तनावपूर्ण हालात में नियुक्त सरकारी एजेंटों और राजनीतिक दलों की बैठकों से दूर रहें। साथ ही चेतावनी भी दी है, जो राजनीतिक दलों और सरकारी लोगों के साथ बैठक करते हैं या करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल में एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा था कि वह घाटी के हालातों में सुधार लाने के लिए उन सभी लोगों को भरोसे में लेंगे, जिनकी समाज में चलती है।
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के इस तरह के पहले पोस्टर हैं, जिनसे राज्य पुलिस की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि अभी इन पोस्टर के सही होने की पुष्टि पुलिस ने नही की है।