फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CM Omar Abdullah's roadshow in Budgam

Budgam: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी की दोस्ती अब भी बरकरार, बडगाम में रोड शो के दौरान बोले उमर अब्दुल्ला

Fri, 07 Nov 2025 01:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 07 Nov 2025 01:22 PM IST
सार

बडगाम में रोड शो के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी की दोस्ती अभी भी बरकरार है। उन्होंने नागरिकों को स्मार्ट मीटर लगाने में स्वतंत्रता दी, लेकिन चेतावनी दी कि इसके बिना घोषणापत्र में दिए गए 200 मुफ्त यूनिट का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
CM Omar Abdullah's roadshow in Budgam
बडगाम में सीएम उमर अब्दुल्ला का रोड शो - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में रोड शो के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी  के बीच दोस्ती अभी भी बरकरार है। उन्होंने नागरिकों को स्पष्ट किया कि अगर वे स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अनिच्छुक हैं तो इसे लगवाने की बाध्यता नहीं है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर न लगाने की स्थिति में घोषणापत्र में दिए गए 200 मुफ्त यूनिट का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


वहीं, वंदे मातरम विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस निर्णय पर शिक्षा मंत्री के हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों में क्या होना चाहिए और क्या नहीं, यह सिर्फ प्रशासन का निर्णय होगा और बाहरी लोगों द्वारा इसमें कोई हस्तक्षेप या निर्देश नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर वोटर तक पहुंचें और उन्हें पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि आगामी चुनाव में जनता का भरोसा हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed