फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CM Omar Abdullah reaches Ujala Cygnus Hospital, meets Nowgam blast injured

Jammu Kashmir: उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, नौगाम ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात

Tue, 18 Nov 2025 01:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 18 Nov 2025 01:04 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने नौगाम पुलिस स्टेशन ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की और मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उजाला सिग्नस अस्पताल की टीम की तारीफ की और प्रभावितों के लिए राहत कार्य व मुआवजे की जानकारी दी।

विज्ञापन
CM Omar Abdullah reaches Ujala Cygnus Hospital, meets Nowgam blast injured
उमर अब्दुल्ला ने नौगाम ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट के बाद उमर अब्दुल्ला उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लोग इस घटना में प्रभावित हुए।

विज्ञापन


उमर ने कहा, जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगाया जाएगा। यह देखा जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किन हालात में लाया गया, रखा गया और इसके साथ क्या किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने घायलों और मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार ने प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गृह मंत्रालय भी जरूरतमंद परिवारों को मुआवजा देगा, और विशेष रूप से विस्फोट में प्रभावित टेलर के परिवार को भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने उजाला सिग्नस अस्पताल की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अस्पताल की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने अपने संसाधनों और मेडिकल टीमों से घायलों का इलाज किया, जिससे प्रभावितों को बड़ी मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed