{"_id":"613e4c0b8ebc3e61d730e27f","slug":"cloud-burst-in-baramula-4-dead-shrinagar-news-jmu2435055165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में बादल फटा, एक ही परिवार के 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में बादल फटा, एक ही परिवार के 4 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में रविवार सुबह बादल फटने से गुज्जर-बक्करवाल परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि 80 वर्षीय एक व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश जारी है। यह सभी राजोरी के नौशेरा के रहने वाले हैं।
अधिकारियों के अनुसार, सोपोर इलाके के हमाम मरकूट में डांगीवाचा के ऊपरी हिस्से में शनिवार रात से तेज बारिश हो रही थी। सुबह लगभग 4.30 बजे अचानक बादल फट गया जिससे कफरनार में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें कई लोग बह गए, कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने चार शवों को बरामद कर लिया है। इनकी शिनाख्त मोहम्मद तारिक खारी (8), शहनाजा बेगम (30), नाजिया अख्तर (14) और आरिफ हुसैन खारी (5) के रूप में हुई है। ये नौशेरा के कलसियान इलाके के निवासी हैं। परिवार का एक अन्य सदस्य मोहम्मद बशीर खारी (80) अभी भी लापता है।
कैप्टन सौरव के नेतृत्व में दुनिवार आर्मी कैंप का बचाव दल पूर्व डांगीवाचा पुलिस स्टेशन की टीम के साथ के साथ लापता व्यक्ति की तलाश कर रहा है, जिसके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। उधर, डीसी भूपेंद्र कुमार ने रविवार को मौके पर जाकर बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इलाके में बिजली तथा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी।