फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Children made colorful balconies and asked for Lohri

Srinagar News: बच्चों ने रंग बिरंगे छज्जे बनाकर मांगी लोहड़ी

Wed, 14 Jan 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Updated Wed, 14 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Children made colorful balconies and asked for Lohri
रामनगर। तहसील रामनगर में भी लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने सामूहिक तौर पर और घरों के बाहर अग्नि को अर्घ्य देकर सुख-शांति की कामना की। इससे पहले सुबह आठ बजे से ही बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे छज्जे बांबोरा जी बांबोरा दाना जी दाना दस रूपये लेईया जाना जी जाना गीत गाकर लोहड़ी मांगने के लिए एक से दूसरे घर पर जाकर बच्चों ने लोहड़ी मांगी कई लोगों ने डोल बाजा की धुन पर नाच कर लोहड़ी मांगी और शाम को हिरण निकाला गया। सुबह से ही बच्चे टोलियां बनाकर घर-घर व दुकानों में जाकर लोहड़ी मांग रहे थे। शाम होते लोगों ने लोहड़ी दहन किया।
विज्ञापन

कस्बे में दुकानों व लोगों ने कुछ जगहों पर सामूहिक तौर पर लोहड़ी जला कर अर्घ्य दिया जिनके घरों में किसी की शादी या शिशु जन्म के बाद पहली लोहड़ी थी उनके घर में उत्सव जैसा माहौल था। ऐसे परिवारों ने रिश्तेदारों और मोहल्लों में लोहड़ी बांटी। लोगों ने अपने पौत्रों और दोहतों को मेवों के हार पहनाए। सुबह से शाम तक शुभकामनाएं देने का दौर जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed