{"_id":"6a06c065064044907404e619","slug":"bjp-holds-protest-demanding-liquor-ban-in-police-detain-leaders-briefly-srinagar-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर भाजपा सड़क पर उतरी, श्रीनगर में हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर भाजपा सड़क पर उतरी, श्रीनगर में हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा
Fri, 15 May 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 15 May 2026 12:12 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर भाजपा ने श्रीनगर में विरोध मार्च निकाला। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोककर कुछ नेताओं को अस्थायी हिरासत में लिया।
विज्ञापन
श्रीनगर में भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और कुछ नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता राम मुंशी बाग पार्क के पास एकत्र हुए थे। वहां से सभी मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कुछ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में सभी को शांतिपूर्वक छोड़ दिया गया और प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन