फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Bilal's family demands investigation after self-immolation

दिल्ली धमाका जांच पर उठे सवाल: हिरासत और पूछताछ से आहत बिलाल ने दी जान, परिवार ने जांच की उठाई मांग

Wed, 19 Nov 2025 11:42 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 19 Nov 2025 11:42 AM IST
सार

आत्मदाह करने वाले बिलाल के परिजनों का कहना है कि वे दिल्ली धमाके में आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बेटे और भाई को उठाने के बाद से परेशान थे। 

विज्ञापन
Bilal's family demands investigation after self-immolation
सुरक्षाकर्मी - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

ड्राई फ्रूट विक्रेता ने खुद को आग लगा ली थी। परिजनों का कहना है कि वे दिल्ली धमाके में आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बेटे और भाई को उठाने के बाद से परेशान थे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बेगुनाहों को क्यों तंग किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को भी कुछ लोग मृतक के घर पहुंचे।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियाें ने दिल्ली विस्फोट मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। डॉ. अदील राथर के पड़ोसी वानपोरा के बिलाल अहमद को बेटे जासिर बिलाल और भाई नबील वानी के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाद में बिलाल को छोड़ दिया था। बिलाल ने खुद को आग लगा ली थी। अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन का कहना था कि बिलाल को बेटे और भाई से नहीं मिलने दिया जा रहा था, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भाभी नसीमा अख्तर ने बताया था कि बिलाल के बेटे को पकड़ा गया था। डॉ. राथर के कारण बेगुनाह लोगों को पकड़ा जा रहा है। अगर किसी एक ने गलती की है तो सभी को क्यों फंसाया जा रहा है। बेकसूर हैं, पति नबील जो फिजिक्स के लेक्चरर हैं उन्हें ड्यूटी से पकड़ा गया है। बिलाल ने घटना से अपमानित महसूस किया इसलिए खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed