{"_id":"69bda939185f79a9010daad1","slug":"baramulla-uri-police-solved-two-theft-case-srinagar-news-c-264-1-udh1007-110078-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलिस ने दो चोरी के मामले सुलझाए, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलिस ने दो चोरी के मामले सुलझाए, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने उड़ी क्षेत्र में मोबाइल की दुकान पर चोरी और मोटरसाइकिल चुराने के दो मामले शुक्रवार को सुलझा लिए। इस संबंध में एक आरोपी को श्रीनगर के हुमामा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए पांच मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
7 फरवरी को उड़ी थाना में नासिर अहमद चालू निवासी उड़ी ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि 6 फरवरी की देर रात अज्ञात लोग चौधरी कॉम्प्लेक्स में स्थित उसकी दुकान का शटर तोड़कर कई मोबाइल चुराकर ले गए। इसी तरह 8 फरवरी को नासिर अहमद मीर निवासी सुलतान ढाकी उड़ी से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी मोहम्मद सफ्यान निवासी उड़ी को दोनों मामलों में शामिल पाया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को श्रीनगर के हुमामा से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद दिल्ली से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस ने श्रीनगर से चोरी के दो और मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कई एफआईआर दर्जं
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर के विभिन्न थाना में एफआईआर दर्ज हैं। इनमें थाना रैनावारी, थाना निशात, शीरगिरी में दर्ज प्राथमिकी शामिल हैं। आरोपी की अन्य मामलों में संलिप्तता को लेकर पुलिस जांच कर रही है।