फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ATTACK Srinagar city on high alert

हमलाः श्रीनगर शहर में हाई अलर्ट

Sun, 30 Nov 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 30 Nov 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
ATTACK Srinagar city on high alert
श्रीनगर शहर के लाल चौक पर शनिवार को हुए ग्रेनेड हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को और चौकसी बरतने पर मजबूर कर दिया है। श्रीनगर शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस और सेना द्वारा तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के पास जो सूचनाएं हैं उसके मुताबिक आतंकी अपनी गतिविधियों में और बढ़ोतरी करने के प्रयास में हैं ताकि लोगों को घाटी में चल रही चुनावी प्रक्रिया से दूर रखा जा सके।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी के अनुसार, घाटी में आतंकी अपनी मौजूदगी के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरती जा रही चौकसी के चलते उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, घाटी में पहले चरण के चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान होने के बाद आतंकी खेमों में बौखलाहट सी है और वह चुनावी प्रक्त्रिस्या में खलल डालने का पूरा प्रयास करेंगे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को और चौकसी बरतने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


श्रीनगर शहर के एसएसपी अमित कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद पूरे श्रीनगर शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। श्रीनगर शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी दी गई है। शहर में जगह-जगह नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed