{"_id":"6ac1f3292a9a1f8cce03edef","slug":"army-personnel-held-in-possession-of-banned-drugs-at-srinagar-airport-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में फंसा सेना का जवान, बैग से निकला नशे का सामान; हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में फंसा सेना का जवान, बैग से निकला नशे का सामान; हिरासत में
Sun, 04 Oct 2026 12:03 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:03 PM IST
सार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ड्रॉप गेट पर सुरक्षा बलों ने एक सेना के जवान को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ड्रॉप गेट पर सुरक्षा बलों ने एक सेना के जवान को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने उसके सामान की तलाशी ली जिसमें संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद हुए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जवान के कब्जे से 213 ग्राम पोस्त की भूसी (पॉपी स्ट्रॉ) और 69 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बरामद पदार्थों के स्रोत और जवान के पास इनके होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन