{"_id":"6a045b1fca0f05160801b56a","slug":"anti-drug-campaign-in-jammu-kashmir-turning-into-revolution-against-narcotics-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा बयान: 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ मिशन को मिला जनसमर्थन, 730 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा बयान: 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ मिशन को मिला जनसमर्थन, 730 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार'
Wed, 13 May 2026 04:37 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 04:37 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में चल रहा नशा मुक्त अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें प्रशासन ने ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। एलजी मनोज सिन्हा ने बताया कि अब तक 730 से अधिक तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और करोड़ों की संपत्तियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में चलाया जा रहा ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है और इससे ड्रग तस्करी के नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। लोगों की भागीदारी से यह अभियान अब नशे के खिलाफ एक मजबूत क्रांति बनता जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को यह अभियान उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले पहुंचा जहां एलजी मनोज सिन्हा ने गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से मेन चौक कुपवाड़ा तक पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
पदयात्रा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि पिछले 32 दिनों में प्रशासन ने ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, कई अवैध संपत्तियों को कुर्क किया गया है और 15 ड्रग तस्करों के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक 730 से ज्यादा ड्रग तस्करों और नशा बेचने वालों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन लगातार कार्रवाई कर नार्को-टेरर नेटवर्क को कमजोर कर रहा है। ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ की शुरुआत 11 अप्रैल को जम्मू से हुई थी, जिसके तहत अलग-अलग जिलों में पदयात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।