{"_id":"5fee0f818ebc3ecd687a4519","slug":"anger-of-villagers-erupted-for-not-starting-road-construction-even-in-six-years-shrinagar-news-drn3663277186","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल में भी सड़क निर्माण शुरू न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल में भी सड़क निर्माण शुरू न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
ब्लाक के पृथुधार और बदरू गांव तक मार्ग का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार और विधायक के खिलाफ जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए स्वीकृत छह किमी मार्ग आज तक नहीं बन पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल लंबी दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने नए साल में निर्माण कार्य शुरू न करने पर आमरण अनशन और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने मांग का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बृहस्पतिवार को देवप्रयाग बस अड्डे पर एकत्रित हुए पृथुधार और बदरू के ग्रामीणों ने हाथों में तख्ती लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर सरकार और विधायक के खिलाफ जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार एसएस कठैत को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत गोर्थीकांडा के बदरु और पृथुधार गांव आज भी सड़क सुविधा से छह किमी दूर है। प्रधान रीना देवी ने कहा कि दस वर्ष पूर्व देवप्रयाग गजा मार्ग से कर्णा देवी, रुणसारी, भटगांव, धोडोंधार, पृथुधार व बदरु गांव के लिए 6 किमी मोटर मार्ग का निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में गांव की दो हजार की आबादी को आए दिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण किरण ने कहा कि मार्ग के अभाव में उन्हें राशन व रसोई गैस के लिए पैदल चलना पड़ रहा है। तहसील दिवस में एसडीएम कीर्तिनगर ने, विधायक विनोद कंडारी ने भी मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस मौके पर वीरेंद्र सिह, जगत सिह, गुरुवर नेगी, मातबर बिष्ट, चरण सिह, कमला देवी, सुनीता, कबोतरी देवी, कीडी देवी, भुंद्रा देवी, मकानी, धन्ना देवी, प्यारी देवी, ठुम्मा देवी, रोशनी, विमला, अंजू, रेखा, पुष्पा आदि मौजूद थे।