{"_id":"64aae6e39a6a805cfc0d7708","slug":"amarnath-yatra-army-rescues-650-pilgrims-stranded-in-qazigund-accommodated-at-camps-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: काजीगुंड में फंसे 650 श्रद्धालुओं को सेना ने सुरक्षित निकाला, सैन्य कैंपों में ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: काजीगुंड में फंसे 650 श्रद्धालुओं को सेना ने सुरक्षित निकाला, सैन्य कैंपों में ठहराया
Mon, 10 Jul 2023 12:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:13 AM IST
सार
बारिश की वजह से बंद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हजारों अमरनाथ जा रहे श्रद्धालु फंसे हैं। इनकी मदद के लिए सेना ने बड़ा राहत अभियान चलाया।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में मूसलाधार बारिश की वजह से बंद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हजारों अमरनाथ जा रहे श्रद्धालु फंसे हैं। इनकी मदद के लिए सेना ने बड़ा राहत अभियान चलाया। शनिवार-रविवार की रात सेना ने काजीगुंड में फंसे 650 यात्रियों को रहने के लिए जगह मुहैया कराई।
विज्ञापन
साथ ही उनको खाना और बीमार पड़े यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया। इन फंसे हुए यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार हाईवे बंद हो गया। इसकी वजह से काजीगुंड के पास उक्त यात्री फंस गए। इनकी मदद के लिए सेना के जवान पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित अपने पास के सैन्य कैंपाें में ठहराया।
विज्ञापन
सेना की तरफ से बालटाल और पहलागम रूट पर भी यात्रियों की मदद की जा रही है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के अलावा सेना का एक बड़ा अमला यात्रा में सुरक्षा में लगा हुआ है। यहीं नहीं, लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सेना सुरक्षा में लगी हुई है।
विज्ञापन