फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   After the Pahalgam terror attack, tourists have started returning to Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की वापसी: बोले- बदनाम न करें, कश्मीर धरती का स्वर्ग; जिन्हें शक है वे यहां आकर देखें

Tue, 29 Apr 2025 04:34 AM IST
विजय पुंडीर अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Apr 2025 04:34 AM IST
सार

एक पर्यटक ने कहा कि हमने डल झील, गुलमर्ग और सोनमर्ग के नजारे मन मोह लेने वाले हैं। यह जिंदगी भर याद रहेंगे। कश्मीर धरती का स्वर्ग है और रहेगा। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के समूह ने यहां की खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि चंद लोगों के कृत्यों की सजा पूरे कश्मीर को क्यों दी जाए? 

विज्ञापन
After the Pahalgam terror attack, tourists have started returning to Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की वापसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कश्मीर और कश्मीरियत की छवि पर लगे दाग की बीच कश्मीर पहुंच रहे सैलानियों का कहना है कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है, इस स्वर्ग को स्वर्ग ही रहने दो। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के समूह ने यहां की खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि चंद लोगों के कृत्यों की सजा पूरे कश्मीर को क्यों दी जाए? उन्होंने सभी से कश्मीर की खूबसूरती का अनुभव करने के लिए एक बार यहां जरूर आने का आग्रह किया।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे से आईं मीनल ने कहा कि हमले के बाद हमने सोचा कि दौरा रद्द कर दें, लेकिन ट्रेवल एजेंट के आश्वासन के बाद हम यहां आए। अब तक हम गुलमर्ग, पहलगाम घूम चुके हैं। कहीं भी कुछ गलत महसूस नहीं हुआ। हर जगह सुरक्षित माहौल और स्थानीय लोगों का बेहद प्यार मिला। कश्मीर की मेहमाननवाजी जितनी सुनी थी, उससे कहीं अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें शक है वे यहां आकर देखें
एक पर्यटक हेमंत ने कहा कि हमने डल झील, गुलमर्ग और सोनमर्ग के नजारे मन मोह लेने वाले हैं। यह जिंदगी भर याद रहेंगे। कश्मीर धरती का स्वर्ग है और रहेगा। हर समाज में कुछ बुरे लोग होते हैं, लेकिन आतंकियों के कारण सभी मुसलमानों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम का रंग न चढ़ाया जाए। जिन्हें शक है, वे यहां आकर खुद देखें। उनके साथ मौजूद स्थानीय ड्राइवर मोहसिन खान ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग हमारे मेहमान हैं। हम गुजारिश करते हैं कि यहां के बारे में गलत संदेश न फैलाएं और सभी को एक ही नजर से न देखें।

विज्ञापन

सेना पर भरोसा बेखौफ श्रीनगर आ रहे श्रमिक
जम्मू-कश्मीर में सामान्य होते हालात के साथ ही बाहरी राज्यों से आए श्रमिक फिर श्रीनगर का रुख करने लगे हैं। यूपी से आए कई परिवारों का कहना है कि उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। किसी तरह का खौफ नहीं हैं। स्थानीय लोग काफी मिलनसार हैं। पहलगाम में पर्यटकों पर जो हमला हुआ, उसका दुख है। लेकिन हम अपनी सेना और स्थानीय लोगों के भरोसे कश्मीर में जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: J&K विधानसभा से एकजुटता का संदेश: दहशतगर्दी के लिए जगह नहीं... सीएम उमर बोले- लाशों पर सियासत नहीं करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed