फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   After inspection in Totaghati, decision will be taken on movement today

तोताघाटी में आम यातायात के लिए रविवार तक का इंतजार

Sat, 17 Oct 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
After inspection in Totaghati, decision will be taken on movement today
छह माह बाद तोताघाटी में खुले बदरीनाथ हाईवे पर प्रशासन ने शनिवार को यातायात शुरू कराने की अनुमति नहीं दी। एसडीएम ने हाईवे की चौड़ाई को कम बताते हुए पीडब्लूडी एनएच खंड को सड़क की चौड़ाई 6 मीटर तक करने के निर्देश दिए। रविवार को एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा पुन: तोताघाटी का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद यातायात खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम टिहरी के निर्देश पर दोपहर में एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने तोताघाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 15 मीटर के पैच में सड़क की चौड़ाई मात्र 4 मीटर हो रही है, जो अनुकूल नहीं है। पीडब्लूडी को सड़क की चौड़ाई डेढ़ से दो मीटर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीडब्लूडी को रविवार दिन तक का समय दिया गया है। इसके बाद सड़क का निरीक्षण कर देखा जाएगा कि वाहनों का आवागमन कितना सुरक्षित है। यदि सुरक्षा के पहलू से सड़क की स्थिति ठीक दिखी, तो हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed