{"_id":"143-37834","slug":"Sri-nagar-37834-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर ग्रेनेड फेंका, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पर ग्रेनेड फेंका, तीन जख्मी
Sri nagar
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार की रात आतंकियों ने तारजू पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। थाना परिसर में फेंके गए ग्रेनेड से भीषण विस्फोट हुआ जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में दो की हालत गंभीर है। थाने पर ग्रेनेड फेंके जाने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सोपोर इलाके में स्थित तारजू थाना परिसर में रात करीब पौने दस बजे एक के बाद एक दो ग्रेनेड फेंके गए। थाने के ज्यादातर पुलिसकर्मी अंदर थे। परिसर में खड़े तीन पुलिसकर्मी विस्फोट में जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी कांस्टेबल तालिब और मेहराज को अस्पताल ले जाया गया। तीसरे कांस्टेबल को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन