{"_id":"143-33816","slug":"Sri-nagar-33816-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से बच्ची और करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से बच्ची और करंट से युवक की मौत
Sri nagar
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दो दिनों से घाटी में पड़ रही लगातार बारिश से कई लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोहम्मद यूनुस की 10 भेडे़ं और मोहम्मद जमान की 12 भेड़ें और एक घोड़ा तेज बारिश के चलते मर गए। यह घटना काजीगुंड के नजदीक हुई। तेज बारिश के चलते एक हाइटेंशन तार कुलगाम के चवलगाम में अचानक जमीन पर गिर गया। करंट की चपेट में शिराज अहमद निवासी कुलगाम छताभल आ गया। गंभीर रुप से झुलसने पर उसे अस्पताल भी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हंदवाडा के काजीआबाद में एक तीन वर्ष की बच्ची इकरा नजीर निवासी काजीआबाद अचानक स्थानीय बदरू नाले की ओर चली गई। नाला घर के नजदीक था। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
बाद में उसके शव को नाले से लोगों ने निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बाद में उसके शव को नाले से लोगों ने निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।