फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   चंदनबाड़ी क्षेत्र अभी भी बर्फ की चादर से ढका

चंदनबाड़ी क्षेत्र अभी भी बर्फ की चादर से ढका

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक ट्रैक पहलगाम - चंदनबाड़ी - पवित्र गुफा तक के ट्रैक का स्थानीय प्रशासन ने मुआयना करना शुरू कर दिया है। इसका मकसद अमरनाथ यात्रा 2013 के मद्देनजर ग्राउंड रिपोर्ट हासिल कर इंतजाम करना है। ट्रैक के मुआयने की मुहिम पहलगाम विकास प्राधिकरण के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर निसार हुसैन वानी ने वीरवार को शुरू की। लेकिन पहले पड़ाव चंदनबाड़ी पर ही भारी बर्फ होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन

सीईओ मीर ने बताया कि दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि चंदनबाड़ी में अभी काफी बर्फ है, लेकिन अमरनाथ यात्रा सफल करने के लिए हम जल्द से जल्द ट्रैक खोलने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले बर्फ कम है।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने चंदनबाड़ी से आगे वाले पड़ावों तक दौरा कर वापस आए स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इन लोगों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में ट्रैक पर बर्फ कम है। बकौल मीर बाबा बर्फानी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए भी स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग हर बार यात्रा में सहयोग करते आ रहे हैं। उनका आगे भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed