{"_id":"143-32229","slug":"Sri-nagar-32229-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बारूदी सुरंगें मिलीं दो लोग गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बारूदी सुरंगें मिलीं दो लोग गिरफ्तार
Sri nagar
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों ने वीरवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आतंकवादियों के लिए काम कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस को उनकी निशानदेही पर चार सुरंगें मिलीं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आतंकी कहीं बारूदी सुरंगों का प्रयोग आगामी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी में जुटे सुरक्षा बलों पर हमले के लिए तो नहीं करना चाहते थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस, सेना की 40 आरआर तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 40 बटालियन के एक संयुक्त दल ने कोकरनाग इलाके के बुफानंदन मोहल्ला से बिलाल अहमद मीर तथा बत्तनार्ड इलाके से शब्बीर अहमद खान को गिरफ्तार किया था। गहन पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे लोग आतंकी संगठन के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते हैं और उनके पास बारूदी सुरंगाें से संबंधित सामान भी हैं। जो उन्होंने एक ठिकाने पर छिपा कर रखी हुई है। इसी निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंगों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो माह के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। वेे इस बात की छानबीन में लगे हैं कि इनका इस्तेमाल कहीं अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी में जुटे सुरक्षा बलों पर तो नहीं करना था।