फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   बारिश आैर बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित

बारिश आैर बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के खराब मौसम ने आज एक बार फिर जन-जीवन को प्रभावित कर दिया। कल शाम से हो रही बारिश के बाद रात को पर्वतीय और कुछ मैदानी इलाकों में हुए ताजा हिमपात से सर्द हवाएं शरीर को चीर रही हैं। ताजे हिमपात और चट्टानें खिसकने के कारण 300 किमी लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर देना पड़ा है। देर शाम तक गुलमर्ग में बर्फबारी जारी थी।
विज्ञापन

श्रीनगर स्थित मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जानकारी के अनुसार राज्य के कश्मीर और लद्दाख संभाग में कई स्थानों पर गत 24 घंटों के दौरान ताजा हिमपात के साथ बारिश दर्ज की गई है। कई ऊपरी इलाकों में शुक्रवार तड़के भारी बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी का नजारा भी कुछ समय के लिए लोगों को देखने को मिला । मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग -8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आज कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि कारगिल -16 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। लेह में आज का तापमान -14.1 डिग्री रहा। काजीगुंड में तापमान-1.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर शहर में कल के 2.1 डिग्री के मुकाबले रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आने से यह 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
विज्ञापन

इस बीच बारिश और बर्फबारी ने एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात का बाधित किया है। यातायात पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पत्नी टाप और जवाहर टनल पर हुए ताजा हिमपात के अलावा मार्ग रामबण सेक्टर के चार स्थानों पर पस्सियां गिरने से गाड़ियों के लिए बंद कर देना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजीगुंड में दो फुट तक बर्फ जमी हुई है। उन्होंने बताया कि 300 के करीब वाहन अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी रास्ते को यातायात के चलने लायक बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed