फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   13 70-year-old shops built on government land in Bandipora sealed

J&K: बांदीपोरा में सरकारी जमीन पर बनीं 70 साल पुरानी 13 दुकानें सील, नोटिस न मिलने पर व्यापारियों में नाराजगी

Wed, 19 Nov 2025 01:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 19 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

बांदीपोरा में सरकारी जमीन पर बनी 70 साल पुरानी 13 दुकानों को जिला प्रशासन ने सील कर दिया, जिससे दुकानदारों में रोष फैल गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पूर्व नोटिस नहीं दिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए समय दिया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
13 70-year-old shops built on government land in Bandipora sealed
बांदीपोरा में 13 दुकानों वाले कॉम्प्लेक्स पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन ने मंगलवार को बांदीपोरा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से एक कॉम्प्लेक्स में 70 साल पुरानी 13 दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पूर्व नोटिस नहीं दिया गया और अचानक हुई इस कार्रवाई से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना था कि 70 साल से इन दुकानों से ही उनके परिवार का पेट पलता है और कोई दूसरा आय का स्रोत नहीं है।

विज्ञापन


बांदीपोरा जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने कहा कि अगर प्रशासन को दुकानें जब्त करनी थीं तो पहले नोटिस देना चाहिए था। यह कार्रवाई सिर्फ हमारी रोजी-रोटी छीन रही है। हमारे पास राजस्व विभाग में दुकानों की रजिस्ट्रेशन है।
विज्ञापन


अगर यह राज्य भूमि है तो पिछले चार-पांच साल में अधिकारियों ने इन दुकानों की रजिस्ट्रेशन क्यों किए और पुनर्निर्माण की अनुमति क्यों दी। इन इमारतों के पुनर्निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। अब कोर्ट के आदेश का पालन करने और दुकानें खाली करने में महीनों लग जाएंगे। शमशाद अहमद ने कहा कि हम इसका विरोध नहीं कर रहे लेकिन प्रशासन को हमारी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed