फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Soldiers martyred in Srinagar: Terrorists absconding after shooting jawan returning home from duty

श्रीनगर में जवान शहीद: ड्यूटी से घर लौटते वक्त आतंकियों ने मारी गोली, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 18 Jun 2021 12:05 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 18 Jun 2021 12:05 AM IST
सार

शाम को ईदगाह के सैदापोरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Soldiers martyred in Srinagar: Terrorists absconding after shooting jawan returning home from duty
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीनगर के पुराने शहर के ईदगाह इलाके में आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान को गोली मारकर आतंकी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ  के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार शाम को ईदगाह के सैदापोरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान घर लौट रहा था।

विज्ञापन


बाइक पर आए दो आतंकियों ने पहले उसे टक्कर मारकर गिराया, फिर गोली मारकर भाग निकले। घायल जवान को तुरंत शेर-ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, शहीद होने वाले जवान की पहचान सैदापोरा के जावेद अहमद काम्बे के तौर पर हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि यह बात भी सामने आई है कि शहीद जवान जज के पीएसओ के तौर पर नियुक्त था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा, जानिए जम्मू के 47 बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले श्रीनगर में मारा गया था टीआरएफ आतंकी
एक दिन पहले श्रीनगर के नौगाम इलाके में मुठभेड़ में टीआरएफ के आतंकी उजैर को मार गिराया गया था। शोपियां निवासी इस आतंकी के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, छह कारतूस व दो हैंडग्रेनेड बरामद किए गए थे। यह मुठभेड़ मंगलवार की आधी रात ही शुरू हुई थी। मुठभेड़स्थल पर तीन आतंकी मौजूद थे, जिसमें दो भाग निकले। मारा गया आतंकी दो जनवरी, 2021 से सक्रिय था। वह सुरक्षाबलों पर हमलों समेत कई वारदातों में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed