फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Snowfall in many areas of Jammu and Kashmir, Bandipora-Gurej and Mughal road closed for traffic, administration issued advisory

जम्मू-कश्मीर: घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी, बांदीपोरा-गुरेज और मुगल रोड यातायात के लिए बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 05 Nov 2021 05:46 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Nov 2021 05:46 PM IST
सार

गुलमर्ग समेत अन्य जगहों पर हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा परेशानी से बचने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
Snowfall in many areas of Jammu and Kashmir, Bandipora-Gurej and Mughal road closed for traffic, administration issued advisory
गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सैलानियों ने पहले हिमपात का मजा लिया। राजधानी श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। घाटी बर्फीली हवाओं और शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के चलते मुगल रोड, बांदीपोरा-गुरेज सड़क मार्ग के अलावा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


हाईवे पर बर्फबारी से फिसलन बढ़ी है। संभागीय प्रशासन ने अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय बना दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले। उम्मीद की जा रही है कि आगामी सर्दियों के सीजन में यहां भरपूर बर्फबारी होगी।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव के बीच कुपवाड़ा, मच्छर, टंगधार, गुरेज, सोनमर्ग, जोजीला पास, पीर पंजाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं से सर्दी बढ़ी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.2, गुलमर्ग में 1.0, श्रीनगर में 5.6 और कारगिल में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान 27.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6, बटोत में 5.8, कटड़ा में 11.5 और भद्रवाह में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क 

  • पीसीआर:  9596767768 
  • एसडीपीओ टंगमर्ग: 9596767705 
  • एसएचओ टंगमर्ग: 9596767713 
  • एसएचओ गुलमर्ग:  9596767714 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed