फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Snow closes roads, profit of taxi drivers

बर्फ से सड़कें बंद, टैक्सी वालों की चांदी

Thu, 20 Feb 2014 01:19 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Feb 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
Snow closes roads, profit of taxi drivers
रूटों पर बसें नहीं दौड़ पा रहीं और टैक्सी ऑपरेटर इसका फायदा उठाकर  यात्रियों से लूट-खसोट पर उतर आए हैं। तय किरायों के मुकाबले यात्रियों से दो से तीन गुना अधिक वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

बर्फबारी के छह दिन बीत चुके हैं और अभी तक लोक निर्माण विभाग मुख्य सड़कों से पूरी तरह बर्फ नहीं हटा पाया है। हालांकि विभाग की ओर से सड़कें बहाल करने दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग -22 पर कुफरी से फागू और नारकंडा में सड़क पर बर्फ की मोटी परत है।
खड़ा पत्थर और खिड़की में भी बर्फ से यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात बहाल न होने के कारण बसें रूटों पर रवाना नहीं हो रही और टैक्सी ऑपरेटर चांदी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग से शिमला का टैक्सी किराया 1200 रुपये तय है जबकि इन दिनों टैक्सी ऑपरेटर दो से ढाई हजार रुपये वसूल रहे हैं। इस रूट पर प्रति सवारी किराया दो से चार सौ रुपये वसूला जा रहा है।
कोटखाई, नारकंडा, सैंज, रोहड़ूू और रामपुर में भी यात्रियों से मनमानी वसूली की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मनमानी वसूली को लेकर यदि कोई शिकायत आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां हैं टैक्सी यूनियनों के दफ्तर
ठियोग बस स्टैंड, फागू, कोटखाई, गुम्मा, नारकंडा, सैंज, रोहड़ूू और रामपुर।
टैक्सी ऑपरेटरों की मनमानी के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को राजधानी पहुंचाने, परीक्षा या इंटरव्यू के लिए आने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed