फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Six KAS officers transferred

रियासत में छह केएएस अफसरों का तबादला

Fri, 18 Mar 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 18 Mar 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Six KAS officers transferred
अध‌िकार‌ियों के तबादले - फोटो : Demo
राज्य सरकार ने छह केएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके तहत सीएपीडी के डिप्टी सेक्रेटरी अरुण किशोर कोतवाल का तबादला इसी पद पर राज्य सूचना आयोग में किया गया है। अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रवीण कुमार को जीएडी में भेजा गया है।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के प्रोजेक्ट मैनेजर अंग्रेज सिंह को उधमपुर डीआईसी का जनरल मैनेजर बनाया गया है। कठुआ के वेज इंप्लायमेंट के प्रोजेक्ट अफसर सुनील शर्मा को प्रोजेक्ट मैनेजर पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जम्मू के इंप्लायमेंट एंड काउंसिलिंग सेंटर की डिप्टी डायरेक्टर रीतू महाजन को ग्रामीण स्वच्छता का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। उधमपुर डीआईसी की जनरल मैनेजर नीलम खजूरिया को जम्मू के इंप्लायमेंट एंड काउंसिलिंग सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर पद पर भेजा गया है। बनिहाल के एसडीएम पद पर नियुक्ति का आदेश पाने वाले गुलाम नबी भट को सीएपीडी का डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दो प्रशासनिक अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। जीएडी की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडवोकेट जनरल कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद याकूब डार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) निदेशालय में इसी पद पर भेजा गया है। हार्टिकल्चर निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारी रहे फारूक अहमद को इसी पद पर एडवोकेट जनरल कार्यालय में तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed