फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six dead and four injured in a car accident in Doda

Doda Road Accident: डोडा में ओवरलोड वाहन खाई में गिरा, छह लोगों की मौके पर मौत; LG ने हादसे पर जताया दुख

Sat, 13 Apr 2024 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Apr 2024 11:04 PM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा जिले के ठाठरी में हुए सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में एलजी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पीड़ादायक है।

विज्ञापन
six dead and four injured in a car accident in Doda
डोडा में ओवरलोड वाहन खाई में गिरा, छह की मौत, चार घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी इलाके के खानपुरा फागसू में शनिवार देर शाम एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो मासूम बच्चियों, महिला समेत छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची समेत चार अन्य यात्री घायल हैं। घायलों को जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है। वाहन ओवरलोड था।

विज्ञापन

घटना शाम सवा सात बजे की है। एक मारुति इको गाड़ी ठाठरी से कठवा फागसू जा रही थी। खानपुरा के पास गहरी खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खानपुरा के पास जैसे ही यह गाड़ी खाई में गिरी तो जोरदार आवाज हुई। वहां तत्काल चीख पुकार मच गई। इस पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। सुरक्षा बलों की मदद से दुर्घटना में घायल लोगों को बाहर निकालकर जीएमसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएचओ ठाठरी सुरेश चौहान ने बताया कि घटना के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू कर हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में फागसू के मोहम्मद आमिर व उसकी पत्नी साइमा घायल हो गई जबकि दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। एक अन्य मृतक मोहम्मद रफी शिक्षक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
मुख्तयार अहमद निवासी बंदोगा, मोहम्मद आमिर की बेटी इल्हाम (4) व नूरैन (10) , रियाज अहमद निवासी फागसू, इरीना बेगम निवासी घूंटी, मोहम्मद रफी निवासी फागसू।

ये हुए घायल
मोहम्मद आमिर (फागसू) व उसकी पत्नी साइमा , ड्राइवर सूफियान शेख (बहनदोगा) , सद्दाम हुसैन की बेटी सफा नूर (5)।
 
विज्ञापन

एलजी ने डोडा सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा जिले के ठाठरी में हुए सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में एलजी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीध्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन को सभी प्रभावितों कोआवश्यक सहायता देने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed