{"_id":"67823337102b9e71090ba5c1","slug":"republic-day-45-special-guests-students-and-artisans-from-ladakh-will-also-participate-in-the-republic-day-p-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख से 45 खास मेहमान, छात्र और कारीगर भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख से 45 खास मेहमान, छात्र और कारीगर भी होंगे शामिल
Sat, 11 Jan 2025 02:30 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:30 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख से 45 खास मेहमानों को न्योता मिला है, जिनमें 26 छात्र, कारीगर, शिक्षक और सामुदायिक नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए इन्हें आमंत्रण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख के 45 खास मेहमानों को न्योता मिला है। इनमें केंद्र शासित प्रदेश के 26 छात्र भी शामिल हैं। ये सभी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगे। लद्दाख से चुने गए अतिथियों में कारीगर, छात्र, शिक्षक, सड़क निर्माण श्रमिक और सामुदायिक नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
लद्दाख के प्रमुख आमंत्रित अतिथियों में लबजांग ताशी (कारगिल), कॉनचोक ताशी (लेह) और स्टैंजिन चोसफॉल (कारगिल) शामिल हैं, जिन्हें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के निर्माण श्रमिकों के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) क्षेत्र से यांगचन डोलकर, स्टैंजिन अंगमो और स्टैंजिन लडोल ने हस्तशिल्प और स्थानीय कला के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन