{"_id":"56eaee614f1c1b58278b4657","slug":"re-deployment-of-security-forces-after-pampore-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद पांपोर में दोबारा सुरक्षा बलों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के बाद पांपोर में दोबारा सुरक्षा बलों की तैनाती
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात सेना के जवान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें सिविल प्रशासन, पुलिस, सेना और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के उच्च अधिकारी शामिल हुए। राज्यपाल को सूचित किया गया कि पंपोर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा प्रबंधन सख्त करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बलों की फिर से तैनाती की गई है।
डीजीपी और सुरक्षा बलों के प्रमुखों ने बताया कि पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले के बाद रियासत के तमाम महत्वपूर्ण संस्थानों और स्थलों की मल्टी एजेंसी सिक्योरिटी आडिट पूरी हो गई है और आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ निरोधी और आतंकी निरोधी सुरक्षा घेरे को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के विभिन्न मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई। घुसपैठ रोकने के लिए सीम पर तैनाती बढ़ाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
किसी भी घटनास्थल पर आतंकी वारदात से पहले और उसके बाद होने वाली कार्रवाई में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर भी फिर से विचार किया गया। मुठभेड़ के दौरान होने वाले नुकसान से बचने के लिए एहतियात के तौर पर उठाए जाने वाले कदम पर भी नए निर्देश जारी किए गए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
मुख्य सचिव ने बताया कि आतंकी मुठभेड़ के दौरान जमघट लगाने से नागरिकों को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए हाल ही में उन्होंने सभी जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी के साथ बैठक की है। इसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए। इसके अलावा सुरक्षा बलों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए वह जल्द ही कश्मीर संभाग में बैठक करेंगे।
राज्यापल ने तमाम सुरक्षा बलों को मिलकर काम करने पर बल दिया। साथ ही पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और अन्य एजेंसियों को प्रभावशाली सुरक्षा प्रबंधन के लिए करीबी पैनी नजर रखने को कहा।
बैठक में मुख्य सचिव बीआर शर्मा, सेना की उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा, सीआरपीएफ के डीजी के दुर्गा प्रसाद, डीजीपी के राजेंद्रा कुमार, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एसके भगत, केंद्रीय खुफिया एजेंसियोें के उच्च अधिकारी, 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ, 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर, राज्यपाल के प्रधान सचिव पीके त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।