फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   yuth

वन विभाग की तरफ से मिशन यूथ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन
yuth
सुंदरबनी। गांव सलेरी में वन विभाग की तरफ से मिशन यूथ के तहत युवाओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को शिविर लगाया गया। शिविर में बताया गया कि इस बार गर्मी में जंगल में लगने वाली आग से बचने के लिए पहली बार लीफ बलोअर तथा बुश कटर के साथ-साथ फायर लाइन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर में डीडीसी राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि तथा बीडीसी स्योट सम्मानित अतिथि रहे। शविरि में एडीसी विनोध कुमार बहनाल, बागवानी विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन एवं भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया तथा अपने-अपने विभागों की योजनाओं के संबंध में युवाओं को जागरूक करके स्व:रोजगार खोलने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस संबंध में रेंज अधिकारी ने कहा कि विभाग की तरफ से भी इस बार महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर चीढ़ की पत्तियों का इस्तेमाल करके रोटी रखने की टोकरियों, ट्रे, पूजा टोकरी, टेबल मैट आदि तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं आत्म निर्भर बन सकें। आग पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए ढोक बनियाढ मकोल, ब्रेवी, हथल में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। इस बार गर्मी में दे भंडी टाप तथा चनेसर गाला में आग लगने का पता लगाने के लिए दो अस्थायी वाच टावर लगाए गए हैं। ताकि आग लगने का पता चलते ही आग बुझा दी जाए। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से अपील की कि गर्मी में जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने में वन विभाग का सहयोग करें, ताकि समय रहते वन संपदा को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed