{"_id":"58a8a52d4f1c1b931ad85d1b","slug":"youth-support-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना अध्यक्ष के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना अध्यक्ष के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला,पुंछ
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bipin Rawat
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना अध्यक्ष विपन रावत के बयानों का समर्थन करते हुए स्थानीय युुवाओं ने रैली निकाली और देशद्रोही एवं अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
युवाओं के अनुसार पत्थरबाज और हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बयानों को कुछ राजनीतिक दल व अलगाववादी विरोधी स्वर उठा रहे हैं। जो विघटन की भावना रख कर सेना को बदनाम करने में तुले हैं।
विज्ञापन
कुछ युवाओं ने बयान के समर्थन में सड़क पर उतरकर आतंकियों जैसा व्यवहार करने की मांग की। ब्यान का राजनीतिक दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेना का समर्थन की अपील की। शनिवार को नगर स्थित पुंछ किले के बाहर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए। जहां से उन्होंने जुगल किशोर, विशाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, राज कुमार आदि की अगुवाई में सैन्य अध्यक्ष के बयान का समर्थन किया।
विज्ञापन
युवाओं की रैली नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई पुंछ बस अड्डे तक पहुंची। युवाओं ने कहा सेना अध्यक्ष ने सही कहा है कि जो लोग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव करते हैं और आतंकियों को बचाने का प्रयास करते है।
वह किसी भी प्रकार से माफी के योग्य नहीं हैं। अवसर पर जुगल किशोर ने कांग्रेस, नेकां, मार्क्सवादी पार्टी आदि के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह आतंकियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। देश की रक्षा में लगे सुरक्षा बलों के प्रति जरा भी संवेदना ह,ै तो वह सैन्य अध्यक्ष के बयान का समर्थन करे।