{"_id":"d70058895163f792aba79d41cfa27246","slug":"woman-found-security-priority-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सुरक्षा को मिले प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सुरक्षा को मिले प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुंछ इकाई द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
समारोह में रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही वर्तमान में नारी पर हो रहे अत्याचार और उनका निवारण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नानक एकेडमी की वंशिका शर्मा ने प्रथम, संत मेला सिंह स्कूल की मलकीत कौर ने द्वितीय और लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के मोहम्मद इरफान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने संगोष्ठी में नारी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। स्कूल की परिषद इकाई के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी की व्यथा को उजागर किया। कर्ण सूदन ने मंच संचालन और परिषद गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रियाज मीर, अमित गुप्ता, तेजस्वनि जोहर, लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कीरत सिंह और मुख्य शिक्षा अधिकारी लाल सिंह रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने संगोष्ठी के विजेताओं को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन