फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   woman dies due to contaminated water

Rajouri News: राजोरी में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
woman dies due to contaminated water
धार साकरी में दो दिन पहले बुजुर्ग विद्या देवी ने उल्टी-दस्त से तोड़ा था दम, जीएमसी में तीन नए मरीज भर्ती
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी
जिले के धार साकरी गांव में दूषित पेयजल से बीमार पड़ीं 70 वर्षीय दुर्गि देवी की सोमवार सुबह जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग दुर्गि देवी उल्टी-दस्त से पीड़ित थीं और उन्हें तीन दिन पहले जीएमसी राजोरी से जम्मू रेफर किया गया था। इससे पहले 28 जून को उल्टी-दस्त से पीड़ित विद्या देवी (75) की घर पर ही मौत हो गई थी। वहीं, धार साकरी के तीन नए मरीजों को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्गि देवी संक्रमण से होने वाली पेट की बीमारी गैस्ट्रोएंटेराइटिस के साथ ही कई अन्य शारीरिक समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी किडनी भी काम नहीं कर रही थी। जीएमसी राजोरी के प्राचार्य प्रोफेसर एएस भाटिया ने बताया कि अब तक धार साकरी से 37 मरीज जीएमसी राजोरी में भर्ती हुए हैं। इनमें से 25 ठीक हो चुके और आठ अभी भर्ती हैं। भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर है। चार मरीजों को जम्मू रेफर किया गया था। धार साकरी में एक अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है। जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा लगातार जिला प्रशासन से अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन

झरनों के पानी में मिला ई कोलाई
जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गांव में चार प्राकृतिक झरनों और एक नल से पानी के नमूने एकत्र किए गए थे। जांच में दो झरनों के पानी में सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला बैक्टीरिया ई कोलाई पाया गया, जबकि नल का पानी सुरक्षित मिला। सभी दूषित झरनों से पानी लेने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे झरने का पानी का उपयोग नहीं करें। यह भी कहा गया है कि उपचारित पानी का ही इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed