फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   With divorced woman Gangrep

तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप

Mon, 03 Nov 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Mon, 03 Nov 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
With divorced woman Gangrep

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नायब सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष पुलिस टीम को रियासी तहसील क्षेत्र में भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि रियासी तहसील क्षेत्र के जाकिर हुसैन उसे करीब छह महीनों से शादी का झांसा दे रहा था। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और हर बार जल्द शादी करने का भरोसा दिलाता रहा। इस बीच 24 अक्टूबर को वह अपने साथ दो अन्य व्यक्तियों नायब सरपंच मोहम्मद शरीफ और खादम हुसैन को साथ लेकर उसके घर पहुंचा। तीनों ने उसे झांसा दिया कि वह उनके साथ कश्मीर घाटी चले।
विज्ञापन


वहां उसकी जाकिर से विवाह करा दी जाएगी। उसी दिन तीनों महिला को लेकर कश्मीर घाटी के किसी अज्ञात स्थान पर चले गए। एक हफ्ते तक तीनों उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। एक हफ्ते बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने परिवार वालों को सारी बात बताई। इस पर परिवार वालों और महिला ने रविवार को राजोरी पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी के एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पीड़ित तलाकशुदा महिला की लिखित शिकायत पर नायब सरपंच सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण, अवैध कारावास और साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच करवा दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed