फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Will continue to Timardaron

तीमारदारों के लिए जारी होंगे पास

Mon, 05 Jan 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 05 Jan 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
Will continue to Timardaron

जिला अस्पताल में तीमारदारों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तीमारदारों के लिए इंट्री पास बनाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ काफी संख्या में उनके अटेंडेंट भी आ जाते हैं।

जिससे डाक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल कर्मियों को उपचार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डा. अहमद ने बताया कि विशेष कर गाइनो वार्ड में सबसे अधिक तीमारदार जमा हो जाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसव के बाद मां और शिशु की देखभाल और उपचार करने में काफी परेशानियां होती हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इंट्री पास जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने वाले हर मरीज के साथ आए केवल एक या दो तीमारदारों को ही इंट्री पास दिया जाएगा। बिना पास के किसी को भी वार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी।


डा. अहमद ने बताया कि यदि कोई तीमारदार जबरदस्ती करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ पुलिस की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की बेहतर सेवा और उपचार को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। ताकि मरीज जल्द ठीक होकर घर जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed