{"_id":"a1fbbc7b5432f7f4b4e82494c12e3528","slug":"wear-appropriate-clothing-for-both-teachers-in-government-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में उचित कपड़े पहन कर आएं शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में उचित कपड़े पहन कर आएं शिक्षक
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा मनमाने ढंग से कपड़े पहनने पर सीईओ ने रोक लगा दी है। सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन चौधरी ने इस आशय में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
सीईओ ने परिपत्र में अपने दौरों का हवाला देते हुए कहा है कि कई सरकारी स्कूलों में देखा गया है कि शिक्षक उचित कपड़े पहन कर नहीं आते हैं।
शिक्षकों या अन्य नान टीचिंग स्टाफ द्वारा स्कूलों में अशोभनीय कपड़े पहनने से बच्चों के नैतिक, मानसिक और सामाजिक मूल्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
सीईओ ने शिक्षकों और अन्य स्टाफ को चेतावनी दी है कि पहनावे में बदलाव नहीं किया गया तो इसे उनकी प्रगति रिपोर्ट में नकारात्मक रूप से दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन