{"_id":"4c77bd4cf872b5eb63b4cc2e7d0a0e65","slug":"water-supply-breaked-in-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पानी की आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पानी की आपूर्ति बंद
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बुद्धल तहसील के फलनी गांव में पिछले दो हफ्तों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों में कड़ा रोष है।
विज्ञापन
कई बार पीएचई विभाग से आपूर्ति को सुचारु बनाने की गुहार के लगाने के बाद कोई कदम न उठाए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के सरपंच बशीर अहमद ने बताया कि दो हफ्तों में कई बार पीएचई विभाग के एई के पास समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई। लेकिन, हर बार उन्होंने केवल आश्वासन दिलाकर ही वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पीएचई के बिना पेयजल का और कोई विकल्प नहीं है। न कोई हैंडपंप है और न ही कोई प्राकृतिक संसाधन।
विज्ञापन
पेयजल के लिए लोगों को काफी दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। इसके चलते विशेष कर महिलाओं और युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने पीएचई विभाग और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।