{"_id":"58a0b81c4f1c1b5b33d845da","slug":"water-supply-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्सल पोठा में एक माह से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्सल पोठा में एक माह से पानी की आपूर्ति ठप
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क कॉलोनी में घर में लगे सबमर्सिबल से निकलते गर्म पानी को दिखाते शिशुपाल सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दस्सल पोठा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई। अक्सर एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं, तो कभी उन्होंने आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। लोगों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन