{"_id":"2ed64318aaa4866d72e0efa4e3c3f06b","slug":"warden-charged-with-assault-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टल वार्डन ने दसवीं की छात्रा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टल वार्डन ने दसवीं की छात्रा को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गुज्जर बक्करवाल होस्टल के दसवीं कक्षा के एक छात्र ने होस्टल के वार्डन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। छात्रों ने डीसी से मुलाकात कर होस्टल वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जिले की कोटरंका तहसील के निवासी दसवीं कक्षा के छात्र अबरार उल हक ने वार्डन के पास जाकर प्रैक्टिकल की कापी मांगी तो वार्डन ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में वार्डन मोहम्मद आजम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ सियासी लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने किसी छात्र को नहीं पीटा है और सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मामले की खबर जब शहर की अभाविप इकाई को लगी तो उन्होंने तुरंत होस्टल में पहुंच कर छात्र से पूछताछ की।
विज्ञापन
अभाविप के जिला सह संयोजक माणचंद सिंह, होस्टल अध्यक्ष इकरार हुसैन चौधरी ने डीसी राजोरी से वार्डन के खिलाफ शिकायत कर दी। डीसी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच का आदेश जारी कर दिया है। डीसी ने कमेटी को एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन